अदलहाट में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, 30,520 रुपये व ताश बरामद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर/अदलहाट। अपराध रोकथाम अभियान के तहत एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर थाना अदलहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। उप निरीक्षक हंस लाल राम मय टीम ने मुखबिर सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआरी – प्रदीप गिरी, अनिल कुमार गिरी, रोहित सिंह निवासी शाहपुर, अरविन्द कुमार सिंह, शुभम गिरी, पवन गिरी निवासी टेढुआ व अवधेश कुमार सिंह निवासी लमवां हैं। मौके से 30,520 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-241/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई