विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का ‘हितचिंतक अभियान’ व्यापक विस्तार और जन-सम्पर्क की तैयारी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानियां ( ग़ाज़ीपुर ) में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अपने संगठन के विस्तार और जन-सम्पर्क को तेज करने के लिए एक बड़े अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है।जमानियां में आयोजित कार्यशाला के बाद विश्व हिंदू परिषद आगामी 22 नवंबर से प्रखंड एवं नगरव्यापी ‘हितचिंतक अभियान’ की शुरुआत करने जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को संगठन की विचारधारा से जोड़ना और सांस्कृतिक व सामाजिक मुद्दों पर जन-जागरूकता फैलाना है।इस अभियान के तहत 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को विश्व हिंदू परिषद (विहिप ) से जोड़ा जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को भी संगठन के सेवा कार्यों और संस्कृति से जोड़ा जा सके। कार्यकर्ता और पदाधिकारी केवल घर-घर ही नहीं, बल्कि स्कूल, कॉलेज, विभिन्न कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों से मिलेंगे और विहिप की रीति-नीति से अवगत कराएंगे।

संगठन का लक्ष्य अपनी पहुंच को सुदूर गांवों और हर गली तक पहुंचाकर सांगठनिक नेटवर्क को मजबूत करना है।
पारंपरिक कूपन आधारित सदस्यता के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी लोगों को ‘हितचिंतक’ बनाने के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

काशी प्रांत के गांधीपुर ( गाजीपुर) जिला मंत्री – ने विनीत सिंह अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि हितचिंतक अभियान के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मान्यताओं के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना।
तथा गोहत्या रोकने, मतांतरण और ‘लव जिहाद’ जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए समाज को एकजुट करना।
विहिप द्वारा समाज के हित में चलाए जा रहे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सेवा प्रकल्पों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना, विशेषकर युवाओं को इन कार्यों से जोड़ना।

अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित इस कार्यशाला में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे:

गांधीपुर जिला अध्यक्ष – विपिन श्रीवास्तव
गांधीपुर जिला मंत्री – विनीत सिंह
जमानियां प्रखंड अध्यक्ष – प्रदीप कुमार (डबलू )
जमानियां प्रखंड उपाध्यक्ष -विकास कुमार सिंह
जमानियां प्रखंड उपाध्यक्ष – रवींद्र कुमार

इस व्यापक अभियान के जरिए विहिप का प्रयास है कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं को राष्ट्रहित और संस्कृति संरक्षण के कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदार बनाया जाए।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

बीता हुआ समय , इतिहास तो बन जाता है…उसे हमलोग पढ़कर .. किनारे कर देते हैं ..पर आप ये हमेशा स्मरण रखें कि इतिहास मौन नहीं रहता …वह तो चिख पुकार कर हम सबको … बताना चाहता है कि गलतियां ना दुहराएं. पर उसे प्रायः हमलोग अनदेखी कर देते हैं…. जिसका परिणाम … स्वयं एक दिन वही इतिहास…. एक शव यात्रा में बदल जाता है।

ये ट्रंप चाचा कल तक चिल्ला रहे थे कि भारत पर 100% टैरिफ लगा दूँगा, पूरी दुनिया को हिला दूँगा। भारत तो डेड इकॉनमी है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि ट्रंप चाचा एकदम शांत हो गए? इसके पीछे की पूरी कहानी बताता हूँ, मेरे अनुभव के हिसाब से ,