जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंध समिति एवं सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 24 अक्टूबर 2026-

जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने विद्यालय में आयोजित कला प्रदर्शनी एवं विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए पठन-पाठन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त विद्यालय की चारदीवारी, जलापूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के सह-अध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा, विद्युत वितरण खंड प्रथम के अभियंता मनोज कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ए.के. रॉय, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार वर्मा, प्राचार्य बेचन सिंह, प्राचार्य उमाकांत मिश्रा, पाल्य प्रतिनिधि कमलेश मिश्रा तथा विद्यालय के उपप्राचार्य संजय सिंह सहित विद्यालय के समस्त सहकर्मी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

बीता हुआ समय , इतिहास तो बन जाता है…उसे हमलोग पढ़कर .. किनारे कर देते हैं ..पर आप ये हमेशा स्मरण रखें कि इतिहास मौन नहीं रहता …वह तो चिख पुकार कर हम सबको … बताना चाहता है कि गलतियां ना दुहराएं. पर उसे प्रायः हमलोग अनदेखी कर देते हैं…. जिसका परिणाम … स्वयं एक दिन वही इतिहास…. एक शव यात्रा में बदल जाता है।

ये ट्रंप चाचा कल तक चिल्ला रहे थे कि भारत पर 100% टैरिफ लगा दूँगा, पूरी दुनिया को हिला दूँगा। भारत तो डेड इकॉनमी है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि ट्रंप चाचा एकदम शांत हो गए? इसके पीछे की पूरी कहानी बताता हूँ, मेरे अनुभव के हिसाब से ,