कन्याओं की पूजा के साथ आश्रम और मठ पर भंडारें का हुआ आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

शारदीय नवरात्रि की पूजा के समापन पर मंदिर और मठ में देवी शक्ति का पूजा अर्चना के साथ भंडारा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर अभेद आश्रम के चन्द्रशेखर साधू ने विधि विधान से पूजा हवन कराया। वही सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने आश्रम और पंडालों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

टिमिलपुर के अभेद आश्रम में नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की गई तथा धार्मिक परंपराओं के अनुसार उनका पूजन अर्चन किया गया।

नौरात्रि के इस पावन पर्व पर संत चंद्रशेखर साधु महाराज ने कन्या पूजन के माध्यम से श्रद्धा, भक्ति और नारी सम्मान का भी संदेश दिया। मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना भी किया।

दूर दराज से आये हुए भक्तों ने कन्या पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा चतुर्भुजपुर में संत डगरिया सरकार के आश्रम में नौ दिवसीय अखंड भजन कीर्तन के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

वही सकलडीहा कस्बा के कोतवाली गली में मूर्ति विसर्जन से पूर्व दोपहर 12 बजे से रात्र आठ बजे तक प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव,ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह,भाजपा नेता अम्बरीश सिंह भोला,अमित जायसवाल,आकाश मोदनवाल,अंबर जायसवाल,सुनील रस्तोगी,विनोद नागे, सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल,नरेन्द्र जायसवाल,संजय जायसवाल,विजेन्द्र यादव,चाखन यादव ,कमला प्रसाद, सुभाष चौहान, जीता सिंह, अनिमेष श्रीवास्तव ,माला देवी, अमित कुमार, अजीत कुमार, रूबी देवी,जयप्रकाश ,विपिन चौधरी, संजय सिंह,सजंय कुमार, सरवन चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।


रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई