जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदान स्थलों/केंद्रों का किया निरीक्षण,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को सकुशल संपन्न कराने को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सदर तहसील, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय/कार्यालय खंड विकास अधिकारी विकास खंड अराज़ीलाइन्स का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन कर मतदाताओं से बातचीत भी किया। उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट को किया कि सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान संचालित रहे। उन्होंने मतदान कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मतपेटिका खोलने, मतदान के उपरांत सील करने तथा अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं का निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सावधानीपूर्वक पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की कमी अथवा विसंगति पाए जाने पर तत्काल संबंधित अधिकारी के संज्ञान में लाते हुए उसका निराकरण सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान संपन्न कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रखी जाएं तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सूचित कर उसका समाधान कराया जाए। इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई