स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनावों में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा मतदान करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त / रिटर्निंग ऑफिसर एस राजलिंगम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा मतदान करने अथवा मतदान की व्यवस्था में अनियमितता करने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। मतदाताओं की पहचान का विधिवत सत्यापन करने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल पात्र एवं अधिकृत मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तथा आवश्यक प्रशासनिक प्रबंधों को भी प्रभावी बनाए रखा जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत निगरानी बनाए रखें।

मंडलायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

 

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई