‘लेडी सिंघम’ एडीसीपी लिपि नगायच के नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ दशहरा, प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी वरुणा जोन दशहरा पर्व भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वरुणा जोन की तेजतर्रार एडीसीपी ‘लेडी सिंघम’ लिपि नगायच के कुशल निर्देशन और पैनी निगाहों के कारण पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही। अब माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर वरुणा जोन पुलिस हाई अलर्ट पर है। एडीसीपी लेडी सिंघम लिपि नगायच के सख्त निर्देशों के तहत सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।

इसी कड़ी में शायंम कालीन चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज बाजार में राधा-कृष्ण दुर्गा पूजा समिति सहित पांचों प्रतिमाओं का विसर्जन अत्यंत शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें नम थीं और पूरा क्षेत्र ‘माता की जयकारों’ से गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष गोविंद बरनवाल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए दानगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार अपनी पूरी टीम के साथ बेहद सक्रिय नजर आए। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल लालजी सरोज, कांस्टेबल जितेंद्र सरोज व पूरी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए विसर्जन तालाब का गहन निरीक्षण किया। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जनपद चन्दौली में आगामी त्यौहार एवं एयर शो के दृष्टिगत सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिनांक 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक जनपद में निम्नलिखित नो-इन्ट्री प्लान लागू किया गया है: