पड़ाव में एयर शो का रिहर्सल शुरू, आसमान में गूंजा लड़ाकू विमानों का गर्जन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पड़ाव

क्षेत्र में प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे से एयरफोर्स के विमानों का रिहर्सल शुरू हुआ। आसमान में विमानों की तेज गर्जना और उनकी ऊंची उड़ानों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विमानों को आसमान में करतब दिखाते देख लोगों में खासा उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली।

एयर शो के रिहर्सल के दौरान वाराणसी से लेकर चंदौली के पड़ाव, बहादुरपुर और गाजीपुर तक आसमान में विमानों की आवाज गूंजती रही। विमानों की तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलकर आसमान की ओर निहारते नजर आए। कई लोग इस रोमांचक नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद करते दिखे।

आसमान में विमानों की ऊंची उड़ान और उनकी गतिविधियों ने आगामी एयर शो को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। रिहर्सल के दौरान आसमान में दिखाई दे रहा रोमांचक दृश्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। एयर शो के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और सभी को मुख्य कार्यक्रम का इंतजार है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई