दिनांक 20.10.2026 को समय लगभग 17:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना कपसेठी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिरहिरा निवासी 15 वर्षीय बालिका बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कपसेठी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बालिका की तलाश प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से तलाश करते हुए लापता बालिका को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा वे बालिका को सकुशल अपने साथ लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
गुमशुदा बालिका के सकुशल बरामद होने पर परिजनों द्वारा थाना कपसेठी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी बाजार कालिका, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी एवं उनकी पुलिस टीम।






