दिनांक 20.10.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0191/2026, धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रमोद राम को थाना सिंधोरा परिसर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.10.2026 को वादिनी द्वारा थाना सिंधोरा पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि वह अभियुक्त प्रमोद राम को लगभग 04 वर्षों से जानती है तथा अभियुक्त ने शादी का झाँसा देकर करीब 02 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वादिनी के अनुसार, अभियुक्त ने अब किसी अन्य महिला से शादी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पर मु0अ0सं0 0191/2026, धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में नामजद वांछित अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
प्रमोद राम पुत्र हरेन्द्र राम, निवासी ग्राम मंगलपुरा, थाना बांसडीह, जनपद बलिया, उम्र करीब 30 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 रोशन त्रिपाठी, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 श्रीकान्त, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।






