चन्दौली धानापुर,
19 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धानापुर के तत्वावधान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला गया। ब्लॉक अध्यक्ष सिराजुद्दीन भट्ट की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक तक पैदल मार्च किया। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) धानापुर को सौंपा।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध जताया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग उठाई। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची की समीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला।
कार्यक्रम में तरुण पांडेय, सदानंद यादव, मुनीर खान, रामसूरत गुप्ता, तरुण दिनकर, गंगा प्रसाद, दीनदयाल विश्वकर्मा, अजगर अली, बाबूलाल तिवारी और राममोहन यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सिराजुद्दीन भट्ट ने की, जबकि संचालन कमलेश कुमार ने किया।







