प्राचीन मां काली मंदिर मां काली धाम के प्रांगण में शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी के दिन पूजा पाठ हवन अर्चन किया गया …..

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली मुगलसराय

सुबास पार्क के पास स्थापित प्राचीन मां काली मंदिर मां काली धाम के प्रांगण में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी कल दिन रविवार को शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी के दिन रात्रि 6.30 बजे से 10.00 बजे तक विद्वान पंडित अमित पुरोहित व अखिलेश तिवारी द्वारा बहुत ही विधिवत तरीके से विशेष पूजा पाठ हवन अर्चना कराया गया। नगर की सुख शांति समृद्धि एवं सभी भक्तों के हितों के लिए यह विशेष पूजा अर्चन महाअष्टमी के अनुसार रात्रि में ही किया जाता है।

इसी बीच मां दुर्गा की रूप धरे रविनगर निवासिनी नेहा मेकओवर मंदिर में अपने सहेलियो के साथ आईं जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा , भक्तगण उनके साथ वीडियो बनाने सेल्फी लेंते हुवे दिखे। तत्पश्चात प्रतिदिन की तरह महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन मां का गुणगान किया गया। मंदिर मे मां काली का दर्शन करने के लिए भक्तों श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात्रि तक लगा रहा। पूरा मंदिर भक्तों द्वारा मां के जयकारे , हर हर महादेव के नारों से गुजरा रहा।

पूजा पाठ हवन में मुख्य रूप से राजकुमार पहवा बिल्लू बाबा , अजय चौहान , बबलू गुप्ता , संतोष सैनी , सचिन गुप्ता , राहुल सोनकर , रितेश सिंह , माता काली धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल आशु , मीडिया प्रभारी / सांस्कृतिक मंत्री सुप्रसिद्ध देवी पचरा गीत भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी सहित ट्रस्ट के कई सदस्य भक्तगण शामिल होकर पूजा पाठ हवन अर्चन का कार्यक्रम संपन्न कराया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई