चन्दौली पीडीडीयू नगर ,
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक अति आवश्यक बैठक महासभा के वाराणसी स्थित समर्पण कार्यालय पर रविवार की देर शाम हुई बैठक की शुरुआत मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित नगर निवासी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा से हुई l तत्पश्चात जिला अध्यक्ष वाराणसी इंजीनियर राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अंग वस्त्रम एवं माल्यार्पण के साथ शैलेंद्र श्रीवास्तव को सम्मानित किया l
बैठक को संबोधित करते हुए शैलेंद्र श्रीवास्तव ने संगठन के मजबूती पर जोर दिया सामाजिक एकजुट आपसी समन्वय लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया l इस क्रम में महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने समाज के गौरव स्वाभिमान और ऐतिहासिक योगदान को सम्मान पूर्वक याद रखने के महत्व पर बल दिया l मैं वाराणसी का रहने वाला हूं वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री की परंपरा का अनुकरण करने का प्रयास करूंगा l
उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक स्वर से संकल्प लिया कि 23 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी वाराणसी खंड के चुनाव में पहले मतदान फिर जलपान करेंगे इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएl इसी क्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा भंडारा श्री चित्रगुप्त मंदिर मुगलसराय एवं फुलवरिया वाराणसी में करने की रूपरेखा तैयार की गई ।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव प्रोफेसर शरद कुमार अनिल कुमार प्रीति श्रीवास्तव विक्रम श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ योगेश श्रीवास्तव अजीत कुमार श्रीवास्तव हर्षित श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव केपी श्रीवास्तव सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे ।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर राकेश श्रीवास्तव कार्यक्रम का संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अभिनव श्रीवास्तव तथा आयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरूणी चंद्र सिंहा ने किया।







