बढ़नी में 29 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा।बरहनी ब्लाक परिसर मे शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार से यहां 29 जोडों का सकुशल विवाह संपन्न कराया गया।

शासन स्तर से समय समय पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है।इसी क्रम मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बरहनी ब्लाक पर सामूहिक शादी का आयोजन किया गया।जिसमे एक दिव्यांग,एक मुस्लिम जोडा सहित कुल 29 जोडा शादी के लिए पहुंचा था ।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नव वर वधू को शुभाशीष देते हुए

कहा कि अब बेटियां बोझ नहीं है। बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी शासन बखूबी उठा रहा है।वहीं बरहनी ब्लाक प्रमुख पति महेन्द्र सिंह ने कहा कि शासन द्वारा जरुरतमंद बेटियों की धूमधाम से शादी के साथ उपहार व बैंक खाता मे निर्धारित धन भी प्रेषण किया जाता है

वहीं वर वधू को आशीर्वाद देते हुए मंगल भविष्य की कामना की गयी।अंत मे सभी नवविवाहित जोडों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस अवसर पर विडियो बरहनी,शरद चंद्र शुक्ला,राजेश कुमार,सुरेन्द्र बिंद,प्रेमचंद,सपना, अशोक मिश्रा,पिंटू राय, सुनील,श्रवण सिंह,पिंटू सिंह सहित अन्य मौजूद

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अभियान के क्रम में विद्यालय की छात्राओं ने नारी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों (देवी स्वरूपा) में सज-धजकर तथा हाथों में सुरक्षा संबंधी पंपलेट व जागरूकता बैनर थामकर समाज को सशक्तिकरण का संदेश दिया।