चन्दौली सकलडीहा।
कोतवाली पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पति और पत्नी के बीच पारिवारिक कलह और गलत फहमियों को दूर कराते हुए आठ बिछडे़ जोडो को मिलाया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की इस पहल का परिजनों ने सराहना किया। कोतवाली में उन्होंने एक-दूसरे को माला पहनाई और साथ रहने का वादा किया।
सकलडीहा कोतवाली में रोज पति-पत्नी के विवाद आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कई सालों से अलग रह रहे और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे परिवार के लोगों से सूझ बूझ से बात किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गलत फहमियों और आपसी मनमुटाव को दूर कराते हुए एक दूसरे को माला पहनाकर जीवन भर साथ रहने का वादा किया।
इसके बाद एक दूसरे को मालाफूल और मिठाई खिलाकर विदा किया गया। इस मौके पर लक्ष्मीकांत मिश्रा, नेहा, रीमा, गोपाल तिवारी, राम नारायण निषाद, अभिमन्यु राय और राणा प्रताप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।







