वाराणसी के दो एमएलसी प्रत्याशियों को आजाद अधिकार सेना का समर्थन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आजाद अधिकार सेना ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी चुनाव में वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पंकज कुमार सिंह ‘डब्ल्यू’ तथा वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय राय प्रियदर्शी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने इस संबंध में पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

पंकज कुमार सिंह ‘डब्ल्यू’ वाराणसी निवासी एवं के.टीवी न्यूज़ (K.TV News) के प्रबंध निदेशक हैं, जबकि संजय राय प्रियदर्शी वाराणसी निवासी एवं मुख्य रूप से शिक्षाविद हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि दोनों प्रत्याशी अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा न्याय एवं जनहित के लिए कार्य करने के आजाद अधिकार सेना के मूल सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई