शिवानी बनी एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति” विशेष अभियान के छठवें चरण के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर राज्य परियोजना कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, जनपद के विभिन्न विकास खंडों और तहसीलों में मेधावी बालिकाओं को एक दिन के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर प्रतीकात्मक रूप से आसीन किया गया।

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कचनार की कक्षा 5 की छात्रा शिवानी पटेल ने खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन की कुर्सी संभालकर ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (BRC) के समस्त कार्यालय स्टाफ से परिचय प्राप्त किया वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के कार्य दायित्व को विस्तार से समझाया एवं विकासखंड की मूलभूत जानकारी से अवगत कराया

तथा निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों की ऑनलाइन डिजिटल मॉनीटरिंग व्यवस्था से परिचित कराया । इस अनूठी गतिविधि का मुख्य उद्देश्य हमारी बालिकाओं के भीतर की झिझक को दूर कर उनके आत्म-सम्मान को बढ़ाना है। प्रशासनिक और सुरक्षा तंत्र को इतने करीब से देखने के बाद इन ग्रामीण परिवेश की बेटियों में भविष्य में सिविल सेवा और रक्षा क्षेत्रों में जाने का हौसला और विश्वास मजबूत होगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई