मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाएं और महिलाएं सम्मानित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 13 अक्टूबर 2026
शासन की मनसानुरूप शारदीय नवरात्र के नव दिवस में मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बालिकाओं, महिलाओं को पुलिस लाइन सभागार मिर्जापुर में CO चुनार सुश्री गायत्री यादव की अध्यक्षता में महिला कल्याण एवं पुलिस विभाग के समन्वय से महिला सम्मान कार्यक्रम काआयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों और विभागों यथा विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, एनआरएलएम, पंचायती राज, आईसीडीएस, पुलिस एवं महिला कल्याण विभाग तथा स्वयंसेवी संस्थान इत्यादि में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का टोपी लगाकर मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही क्षेत्राधिकार गायत्री यादव द्वारा सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए

उन्हें बेटियों को आगे बढ़ाने और सशक्त करने हेतु अपील की गई ।पूर्व प्राचार्य जीडी बिनानी पीजी कॉलेज वीना सिंह द्वारा बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए शत प्रतिशत बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन कोऑर्डिनेटर महिला कल्याण विभाग डॉ मंजू यादव द्वारा करते हुए विभिन्न विभागों से महिला एवं बालिका परक योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रभारी, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र अमृता सिंह द्वारा पुलिस विभाग मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली से सबको अवगत कराया। कवित्री कल्पना गुप्ता द्वारा महिला सशक्तिकरण पर सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित होने वाली बालिका और महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए। प्रभारी, मिशन शक्ति लक्ष्मी यादव द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।