मीरजापुर 13 अक्टूबर 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश के द्वारा माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर से सम्बद्ध मण्डलीय जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया, जिनके द्वारा चिकित्सालय के इमरजेन्सी विभाग, एस0एन0सी0यू0 विभाग, आब्स एण्ड गायनी विभाग एवं अन्य विभागों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में पायी गयी कतिपय कमियों को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये तथा चिकित्सालय के इमरजेन्सी विभाग में बेड नं0-11 पर भर्ती मरीज कामता प्रसाद, निवासी चुनार से उनकी बीमारी व इलाज के बारे में पूछा गया तथा उस दौरान इमरजेन्सी के ई0एम0ओ0 को तत्काल निर्देशित किया गया। साथ ही अन्य भर्ती मरीजों से इलाज की जानकारी ली गयी।
साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य प्रो0 डा0 संजीव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्र सहित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मण्डलीय जिला चिकित्सालय, चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक उपस्थित रहे।तत्पश्चात मण्डलायुक्त द्वारा चिकित्सालय के सभागार में एक बैठक आहूत की गयी।
मण्डलायुक्त द्वारा सभागार में समीक्षा के दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों/प्रभारी विभागाध्यक्षों एवं चिकित्सकों से परिचय लिया गया तथा उनको सम्बोधित करते हुए निर्देशित किया गया कि चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के द्वारा चिकित्सालय में आये हुए मरीजों से मधुरता से वार्ता करें और उनको सहानुभूति दें साथ ही अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
चिकित्सालय में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को हो रही असुविधाओं के विषय में प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए उसको अविलम्ब समाधान किये जाने के निर्देश दिये गये। प्राचार्य द्वारा मुख्यमंत्री के द्वारा आयोजित वर्चुअल मीटिंग में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
सर्व प्रथम चिकित्सालय में हो रहे रोगियों को रेफर की संख्या को कम करना मुख्य उद्देश्य है। उस दौरान डा0 बिस्वजीत दास, विपिन कुमार, डा0 राजकुमार भारतीय, डा0 प्रीति भटनागर, डा0 सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार पाण्डेय, डा0 पूजा सिंह, डा0 क्षितिजराज, डा0 राजेश कुमार मिश्र व अन्य चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक उपस्थित रहे।











Users Today : 62
Users This Year : 29110
Total Users : 41703
Views Today : 106
Total views : 80498