मेगा ड्राइव के अंतर्गत ग्राम ककरद में डोर-टू-डोर समीक्षा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में संचालित मेगा ड्राइव के अंतर्गत जनपद मीरजापुर में चिन्हित ग्राम ककरद में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर आनन्द कुमार- ।। के द्वारा डोर-टू-डोर भ्रमण एवं समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान ग्रामवासियों से संपर्क कर उन्हें प्राप्त हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा विधिक सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होने की स्थिति तथा किसी प्रकार की समस्या होने के संबंध में जानकारी ली गयी।

इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा एवं विद्यालय में उनकी उपस्थिति, शिक्षा से संबंधित समस्याओं तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं अन्य विधिक सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गयी। ग्रामवासियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं सहायता के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी।

समीक्षा के दौरान प्राप्त समस्याओं एवं आवश्यकताओं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश सुझाव दिये गये।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह भी बताया गया कि मेगा ड्राइव का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा एवं विधिक सेवाओं का प्रभावी लाभपहुंचाना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई