ग्राम प्रहरी सम्मेलन में सीएम योगी का संदेश, गांवों की सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर। पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम प्रहरियों को संबोधित किया। सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण तथा एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह की उपस्थिति रही। ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन महिला सुरक्षा और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

गांव गांव सुरक्षा की मजबूत कड़ी हैं। ग्राम प्रहरी

ग्राम प्रहरी ग्रामीण पुलिस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सतर्कता स्थानीय सूचनाओं और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय से अपराधों की रोकथाम तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सकती है। जौनपुर पुलिस का यह प्रयास जनसहभागिता के माध्यम से सुरक्षित गांव और जागरूक समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनसहयोग से मजबूत होने वाला सामूहिक संकल्प है।

 

रिपोर्ट: सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।