दिव्यांगजनो के खेलों को प्रोत्साहन देने हेतु डॉ. मनोज तिवारी सम्मानित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी ।शहर वाराणसी कें मनोचिकित्सक व सामाज सेवी डॉ मनोज कुमार तिवारी को विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने दिव्यांग खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प माह के तहत भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026 टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी भाजपा श्री अशोक चौरसिया, दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा, ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, कृपानंद महाराज, अनिल शास्त्री, नवरत्न राठी जी की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर डॉ मनोज ने कहा कि हमें अपने के हित के अलावा सामाजिक हित के लिए भी कार्य करना चाहिए। दिव्यांगजनों लिए कार्य करना ईश्वरी कार्य करने जैसा है।
विदित हो कि डॉ मनोज तिवारी पिछले 20 वर्षों से दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं, आप विगत 8 वर्षों से ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट हेतु मीडिया प्रभारी की भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं।

उन्होंने दिव्यांगता : समग्र उपागम सहित 12 पुस्तको का लेखन किया है साथ ही अनेक पुस्तकों में अध्याय लेखन किया है। डॉ तिवारी भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली द्वारा पंजीकृत मनोवैज्ञानिक हैं वे 20 वर्षों से दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली बिभिन्न संस्थाओं को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ सतत पुनर्वास शिक्षा तथा अन्य शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रमों में व्याख्यान देते आ रहें हैं।

डॉ मनोज सतत् रूप से दिव्यांगजनों के अधिकारों व उनके जागरूकता हेतु अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय समाचार पत्रों तथा पत्र-पत्रिकाओं में लेखों का प्रकाशन करते हैं।डॉ. तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल,एनडीआरएफ, अग्नि शमन विभाग, एनसीसी, एनएसएस,दिव्यांगजनों, बंदीजनों, गरीब महिलाओं, छात्रों व अन्य के लिए नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है।पहले भी डॉ तिवारी को खेलमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा अनेक संस्थाओं व्दारा सम्मानित किया जा चुका है।

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई