दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, योगी दोपहर सवा तीन बजे के करीब काशी पहुंचेंगे। वहां जनता हेलीकॉप्टर से ही जनता इंटर कॉलेज खोंचवां जाएंगे। इसके बाद वापस पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरेंगे। वहां से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित आठ जिलों के शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन में भाग लेने जाएंगे।

वह काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ भी जाएंगे। सीएम कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा बैठक कर सकते हैं। उनके नमो घाट भी जाने की संभावना है।

योगी रात्रि विश्राम कर अगले दिन 15 अक्टूबर को कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करेंगे।

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई