थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म एवं अश्लील वीडियो रिश्तेदारी में भेजने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 294/2026, धारा 64(2)(m)/77/351(3)/137(2) बीएनएस, धारा 67(ख) आईटी एक्ट एवं धारा 3/4 व 5L/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त पंकज कुमार स्वामी को लालपुर चट्टी के पास प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की सर्विस लेन से गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरणः-

उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त पंकज कुमार स्वामी ने वर्ष 2023-2024 में पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाकर लठिया बाईपास स्थित मकान पर ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

वादिनी के अनुसार, अभियुक्त वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। यह भी आरोप लगाया गया कि दिनांक 17.09.2026 को अभियुक्त ने पीड़िता का अश्लील वीडियो उसके होने वाले ससुराल पक्ष को भेज दिया। उक्त प्रकरण में थाना मिर्जामुराद पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही थी।

गिरफ्तारी का विवरणः-

दिनांक 12.10.2026 को कछवां रोड पर मौजूद पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त पंकज कुमार स्वामी लालपुर चट्टी के पास प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की सर्विस लेन पर खड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
पंकज कुमार स्वामी पुत्र चन्द्रशेखर स्वामी, निवासी ग्राम पूरे, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 294/2026, धारा 64(2)(m)/77/351(3)/137(2) बीएनएस, धारा 67(ख) आईटी एक्ट एवं धारा 3/4 व 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-

प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा, थाना मिर्जामुराद।
उ0नि0 पवन कुमार यादव, थाना मिर्जामुराद।
का0 अखिलेश कुमार तिवारी।
रि0का0 विनय।
का0 चंचल यादव।
चालक आरक्षी हरिराम शुक्ल।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई