थाना जंसा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की समर्सिबल मोटर, एलपीजी गैस सिलेंडर एवं चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

थाना जंसा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामेश्वर में दिनांक 24.09.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा एक बगीचे में बने मकान से समर्सिबल पंप, किरायेदार का गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में वादी राजेश कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 212/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन महोदया एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त, राजातालाब के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जंसा उ0नि0 सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना जंसा पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान, गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में दिनांक 11/12.10.2026 की रात्रि में ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष जंसा उ0नि0 सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामेश्वर लॉन के पीछे वरुणा नदी के किनारे जंगल-झाड़ियों के पास से प्रकाश में आए अभियुक्त 1. सूरज यादव पुत्र रामसेवक यादव, निवासी जगापट्टी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष, 2. सत्यम तिवारी पुत्र योगेश तिवारी, निवासी भुईली, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष एवं

3. अमन यादव पुत्र राजकुमार यादव, निवासी थरी, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, हाल पता जगापट्टी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की एक समर्सिबल मोटर, एक एलपीजी गैस सिलेंडर, चोरी में प्रयुक्त दो टूटे हुए आरी ब्लेड, एक मैकेनिक पाना बरामद किए गए। बरामद सामान की वादी द्वारा पहचान की गई।

पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे तीनों आपस में मित्र हैं तथा मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दिनांक 23/24.09.2026 की रात्रि में ग्राम रामेश्वर स्थित एक बगीचे के मकान से समर्सिबल मोटर, एलपीजी गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हा चोरी किया था। चोरी के सामान को वरुणा नदी के किनारे बाँस की कोठी के पास छिपाकर रखा था।

गैस चूल्हे को राहगीर को बेच दिया था तथा शेष सामान को बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने समर्सिबल मोटर का पाइप काटने एवं उसे खोलने में बरामद आरी ब्लेड तथा मैकेनिक पाना का प्रयोग करना बताया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2)/317(5)/331(4) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
* सूरज यादव पुत्र रामसेवक यादव, निवासी जगापट्टी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष।
* सत्यम तिवारी पुत्र योगेश तिवारी, निवासी भुईली, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।
* अमन यादव पुत्र राजकुमार यादव, निवासी थरी, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, हाल पता जगापट्टी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-
* चोरी की एक समर्सिबल मोटर।
* चोरी का एक एलपीजी गैस सिलेंडर।
* चोरी में प्रयुक्त दो टूटे हुए आरी ब्लेड
* एक मैकेनिक पाना।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः-

मु0अ0सं0 212/2026, धारा 305(ए) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/317(5)/331(4) बीएनएस, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 आदित्य सेन सिंह, चौकी प्रभारी रामेश्वर, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 अजय कुमार, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 कृष्ण मुरारी चौरसिया, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 आयुष कुमार ओझा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 दिनेश यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 मुकेश कुमार, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई