जौनपुर में महिलाओं पर फब्तियां कसना पड़ा भारी! मिशन शक्ति टीम ने दो मनचलों को दबोचा, BNS की धारा 296 में मुकदमा दर्ज

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जौनपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई करते हुए सिंगरामऊ थाना क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहे थे और उन पर फब्तियां कस रहे थे। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इन दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आहोपुर निवासी आलोक कुमार गौतम पुत्र अरविन्द कुमार गौतम और रविन्द्र कुमार पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। दोनों थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के निवासी हैं।

दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज

इस मामले में थाना सिंगरामऊ पर आलोक कुमार गौतम के खिलाफ मुकदमा संख्या 137/26 तथा रविन्द्र कुमार के खिलाफ मुकदमा संख्या 138/26 दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक तारकेश्वर नाथ दुबे के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल रजत पाण्डेय, महिला कांस्टेबल ज्योति शर्मा, महिला कांस्टेबल प्रिया शर्मा और महिला कांस्टेबल मनोरमा शामिल रहीं।

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।

महिला सुरक्षा पर पुलिस का जोर

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा जागरूकता को लेकर अभियान चला रही है। एंटी रोमियो चेकिंग के जरिए सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई