आगामी त्योहारों पर पुलिस का सुरक्षा चक्र, डीसीपी नीतू कादियान व एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने दिए कड़े निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु गोमती जोन में पुलिस ने कमर कस ली है। ‘ लेडी सिंघम ‘ नाम से चर्चित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी ) नीतू काद्दयान एवं अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी ) नृपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की अहम गोष्ठी आयोजित हुई।

बैठक में एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह , एसीपी राजातालाब, समस्त थाना प्रभारियों, व्यापारियों एवं मूर्ति आयोजकों ने भाग लिया। डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन, अग्निशमन व्यवस्था और रात्रिकालीन वॉलंटियर्स की तैनाती अनिवार्य है।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विसर्जन मार्ग पूर्व निर्धारित ही रहेंगे और किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। डीजे की ध्वनि मानक अनुसार हो, अश्लील या भड़काऊ गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस के दौरान यातायात बाधित न हो और मांस-मदिरा की दुकानों पर पैनी नजर रखी जाए। पुलिस बल की सतर्क निगरानी से त्योहार सौहार्दपूर्वक संपन्न कराए जाएंगे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई