मिर्जापुर ।
अपना दल (एस) की पड़री जोन की बैठक शिष्टा कला में संपन्न हुई, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि दुर्गेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में अपना दल (एस) का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। असली पीडीए अपना दल (एस) में है, पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग तेजी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने आगामी 17 अक्टूबर को अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में चलने का आह्वान किया विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) का संगठन पूरे जनपद में सबसे मजबूत है और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह उत्साहित हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जोन अध्यक्ष विशाल प्रजापति ने की तथा संचालन राज कुमार पाल ने किया।इस अवसर पर शंभू गुप्ता, हीरामणि पाल, शिवपूजन सिंह, विनोद कुमार बिंद, चंद्रेश बिंद, नीरज प्रजापति, माता प्रसाद गौड़, अमित मौर्य, अंकित मौर्य, दयानाथ पाल, राजेश मौर्य आदि मौजूद रहे ।







