बच्चों को तालीम दो ताकि उच्च पदों को सुशोभित करें=मौलाना सगीर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैयदराजा(चंदौली)

नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 3 हसरत मोहानी नगर मे शनिवार की रात्रि में मरहबा अरबी कोचिंग सेंटर की तरफ से ताजीमुल कुरान व जश्ने आमदे रसूल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

जिसमें कस्बे के मौलाना और नातिया कलाम पढ़ने वालों ने भाग लिया। जलसे मे मौलाना सगीर अहमद ने कहा कि बच्चों की दीनी तालीम के साथ दुनिया भी तालीम दिलाइए ताकि हमारे कौम के बच्चे डॉक्टर इंजीनियर प्रोफेसर बनकर समाज में अपना नाम रोशन कर सकें जिससे दिन के साथ दुनिया भी बरकरार रहे।

पैगंबर साहब ने अपनी जीवन की शुरुआती दौर में संदेश दिया की बच्चियों को पढ़ाओ इस्लाम ने दिन के साथ दुनिया वी शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया। बच्चियाँ जब पढ़ी-लिखी होगी तो औलाद को शिक्षित मां के शरण में उत्थान का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चियों को दिन के साथ दुनियां भी खूब पढ़ाओ ताकि बच्चों का मुस्तकबिल बुलंद हो। ।

जलसे में मौलाना आर्स आज़म ने मरहबा कोचिंग सेंटर के बच्चे और बच्चियों को कांफ्रेंस के हवाले से इस बात की नसीहत दी गई अपने घरों में मां-बाप की खिदमत के साथ दीनी तालीम की रोशनी में अपनी जिंदगी गुजारे बुराइयों से बचते रहे जलसे में महिलाओं सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

साबिर मरकाजी ने नातिया कलाम पेश करते हुए कहा कि मैं बंदऐ आसी हूं खताकार हूं मौला लेकिन तेरे रहमत का तलबगार हूं मौला इस नातिया कलाम से खुश होकर मजमा झूम उठा मौलाना सगीर अहमद ने नातिया कलाम पेश करते हुए कहा कि शकले नूरी में वह इंसान बड़ा प्यारा है

जिस पर नाजिल हुआ कुरआन बड़ा प्यारा है पहुंचे सिदरा पे तो जिब्रील ने मौला से कहा मरहबा अर्श का मेहमान बड़ा प्यारा है गोद में लेकर अहमद को हलीमा बोली दोनों आलम का ऐ सुल्तान बड़ा प्यारा है शहादत हाशमी ने नातिया कलाम पेश करते हुए कहा कि जीसजातके सदके में सारी कायनात बनी वह मेरा नबी मेरा नबी मेरा नबी है ।

हाफिज आरिफ राजा ने नातिया कलाम पेश करते हुए कहा कि रातें भी मदीने की बातें भी मदीने की जीने में ऐसा जीना है क्या बात है ऐसे जीने की जलसे का प्रोग्राम देर रात चला जलसे की सदारत शहादत हाशमी ने किया ।

मरहबा अरबी कोचिंग सेंटर के बच्चों ने मां-बाप की अहमियत को प्रोग्राम के जरिए तरह-तरह के प्रोग्राम प्रस्तुत किया । जहां जलसे में मौजूद श्रोताओं ने खूब सराहा हसरत मोहानी नगर के अतहर वारसी की ओर से मरहबा अरबी कोचिंग सेंटर के सभी बच्चों को पढ़ने लिखने की किट वितरण किया।

अंत में कोचिंग सेंटर के प्रबंधक हाफिज अब्दुल रहमान को वार्ड नंबर 3 के सभासद परवेज आलम उर्फ डंपी व जावेद आलम अंसारी ने स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया। जलसे के प्रोग्राम में प्रथम स्थान आने वाली बच्चियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

उक्त अवसर पर मौलाना अरशद अर्श आजम मौलाना रुस्तम अली मौलाना फिरोज आलम हाफिज रियाज अहमद हाफिज अब्दुल रहीम हाफिज अमजद राजा मौलाना नूर मोहम्मद हफीज आरिफ जावेद आलम अंसारी, पूर्व सभासद नसीम अंसारी, पप्पू अंसारी, मोहम्मद सकलेन, फिरोज अबरार राइन लमान फारुकी, मोहम्मद अहमद, राजा आलमगीर फारूकी, आदि लोग मौजूद थे ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई