पूजा पंडालों में महिला चौपाल मिशन शक्ति 6 से बेटियों में सुरक्षा का विश्वास जगाने की पहल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

नवरात्रि केवल मां दुर्गा की आराधना का पर्व नहीं बल्कि नारी शक्ति के सम्मान स्वाभिमान और सुरक्षा का संकल्प लेने का भी अवसर है। जिस धरती पर मां दुर्गा की पूजा होती है। वहां प्रत्येक बेटी का सम्मान और प्रत्येक महिला की सुरक्षा समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी भावना को मजबूत करने की दिशा में जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6 के तहत उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं।

नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जौनपुर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती है। जिले के विभिन्न मंदिरों धार्मिक स्थलों पूजा पंडालों मेलों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस बल की तैनाती के साथ एंटी रोमियो स्क्वाड एवं पुलिस टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या उत्पीड़न न करने की सख्त हिदायत दी गई।

महिला चौपाल बनी जागरूकता और विश्वास का माध्यम

पूजा पंडालों एवं अन्य आयोजन स्थलों पर आयोजित महिला चौपालों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। डायल 112 महिला हेल्पलाइन 1090 महिला हेल्पलाइन 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस सेवाओं के नंबरों से अवगत कराया गया।

इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क जनसुनवाई पोर्टल और वन स्टॉप सेंटर जैसी सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई। पुलिस का यह प्रयास महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरत पड़ने पर सहायता मांगने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सुरक्षित जौनपुर की उम्मीद

जनपद में महिलाओं की सुरक्षा कानून व्यवस्था और त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा से जुड़े प्रयासों को निरंतर मजबूती मिले यही जनपदवासियों की अपेक्षा है।

महिला पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता सजगता और जिम्मेदारी महिलाओं के मन में भरोसा पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब कोई बेटी बिना भय के स्कूल जा सके। कोई महिला निश्चिंत होकर बाजार निकल सके। और परिवार अपनी बेटियों को सुरक्षित महसूस करे। तभी महिला सुरक्षा के प्रयासों की सार्थकता और अधिक मजबूत होगी।

अपराध करने वालों को कानून का संदेश बेटियों को सुरक्षा का भरोसा

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ पीछा करने अभद्र टिप्पणी या उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर निष्पक्ष सुनवाई और नियमानुसार कार्रवाई जरूरी है। साथ ही पीड़ित महिला की गरिमा और गोपनीयता का सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

जौनपुर पुलिस ने पूजा पंडालों के आयोजकों और आमजन से त्योहार के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा तभी सच्चे अर्थों में सार्थक होगी। जब हमारे समाज की हर बेटी को सम्मान सुरक्षा और समान अवसर मिलेंगे।

हमारा उद्देश्य किसी की प्रशंसा में शब्दों के फूल बरसाना मात्र नहीं बल्कि उन प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। जो समाज में विश्वास सुरक्षा और सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।

नारी का सम्मान हो।
हर बेटी सुरक्षित हो।
हर शिकायत की सुनवाई हो।
हर अपराध पर कानून की कार्रवाई हो।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई