शारदीय नवरात्रि पर सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सीतामढ़ी

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रविवार को सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। ब्रह्म मुहूर्त से ही व्रती महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे।

व्रती महिलाओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर स्नान-ध्यान किया और विधि-विधान से दर्शन एवं पूजन किया। गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। नवरात्रि के दौरान गंगा स्नान और पूजा-पाठ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी महिलाएं और श्रद्धालु सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पहुंचे। घाट पर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से ही क्षेत्र में देवी आराधना का क्रम शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ मां भगवती की आराधना कर नवरात्रि व्रत का शुभारंभ किया। गंगा घाट पर सुबह के समय श्रद्धालुओं की भीड़ और पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

 

रिपोर्ट – विजय तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।