पहले दिन कामाख्या देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी माला,और लरी की दामों में वृद्धि

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन कामाख्या देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई। घरों में भी भक्तों ने कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की आराधना की। मंदिरों में घंटा-घडियाल और ‘जय माता दी’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

कामाख्या मंदिर में मंगला आरती के बाद महंत आकाश राज तिवारी ने बताया कि दुर्गा के पहले रूप की पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माता शैलपुत्री की पूजा से मूलाधार चक्र जाग्रत होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

देवी पुराण के अनुसार मां दुर्गा को उड़हुल फूल सबसे प्रिय है, जिसमें उनका विशेष वास माना जाता है। इसी वजह से बाजार में लाल उड़हुल फूलों की मांग बढ़ गई है। फूल कारोबारी मुन्ना भाई और धर्मेंद्र कुमार इसे एक से पांच रुपए प्रति पीस बेच रहे हैं। माला 30 रुपए और लरी 20 रुपए प्रति के भाव बिक रही है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई