जमानिया ( ग़ाज़ीपुर ) ब्लाक अंतर्गत ग्राम देवड़ी में आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को नवरात्रि के पावन पर्व के पहले दिन आस्था और उत्साह का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला।
गांव में कलश यात्रा और जलभरी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुबह ठीक 8:00 बजे देवड़ी गांव से श्रद्धालुओं का जत्था जमानियां गंग घाट के लिए रवाना हुआ, जहां पवित्र गंगा जल भरा गयाl और जल भरने के पश्चात यह यात्रा दोपहर 2:00 बजे करीब वापस ग्राम देवड़ी स्थित काली माता के मंदिर पर सकुशल संपन्न हुईl
मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद जलभरी यात्रा में शामिल सभी भक्तों के लिए विशेष जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई। तथा आयोजन को लेकर मंदिर के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। भक्तों के लौटने के साथ ही मंदिर को सजाने के कार्यों में और अधिक तेजी लाई गई।
दिनभर के धार्मिक अनुष्ठानों के बाद, शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु रसपान करने के लिए एकत्र हुए।
इस आयोजन से पूरे ग्राम देवड़ी में नवरात्रि का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय देखने को मिला तथा काली माता की पूजा और भागवत कथा की तैयारी में सम्पूर्ण देवड़ी ग्रामवासी सहभागी रहे l







