थाना जंसा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भतसार में दिनांक 11.09.2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा मनीष कुमार के मकान की अलमारी तोड़कर आभूषण एवं रुपये चोरी कर लिए गए थे। साथ ही, परिवार के दो अन्य सदस्यों के घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया था। इस संबंध में मु0अ0सं0 185/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
इसके अतिरिक्त, ग्राम बेलौड़ी स्थित वेदांत वाटिका में दिनांक 20/21.09.2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा घर एवं कार्यालय के ताले तोड़कर चार सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, एसी तथा बैग में रखे रुपये चोरी कर लिए गए थे। चोरों द्वारा खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया गया था। इस संबंध में मु0अ0सं0 200/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटनाओं का संज्ञान लेते हुए उनके अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त, राजातालाब के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जंसा उ0नि0 सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
उक्त आदेश के क्रम में थाना जंसा की गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं अन्य माध्यमों से अभियुक्तों की पहचान, गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में दिनांक 10.10.2026 को थानाध्यक्ष जंसा उ0नि0 सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संजोई रेलवे क्रॉसिंग के पास हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से दोनों अभियोगों में प्रकाश में आए अभियुक्त भोनू राजभर पुत्र शिवकुमार राजभर, निवासी ग्राम बरियासनपुर, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820/- नकद एवं चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए।
पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ में अभियुक्त भोनू राजभर उपरोक्त ने बताया कि वह अपने साथी अभिषेक राजभर एवं विनीत राजभर उर्फ बउआ के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। वे घरों के ताले तोड़ने एवं काटने के लिए औजारों का प्रयोग करते थे तथा चोरी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे। चोरी में प्रयुक्त सफेद अपाचे मोटरसाइकिल अभिषेक की थी तथा चोरी के सामान को बेचने की जिम्मेदारी भी उसी की रहती थी।
अभियुक्त के अनुसार, सितंबर माह के प्रारंभ में ग्राम भतसार में भट्ठे के पास स्थित बस्ती के दो-तीन घरों में चोरी का प्रयास किया गया था। इस दौरान एक घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं रुपये चोरी किए गए, जबकि अन्य घरों में चोरी सफल नहीं हो सकी। एक घर में महिला के जाग जाने पर वे छत के रास्ते भाग गए थे। चोरी के आभूषणों को उसके साथियों ने बेच दिया था।
अभियुक्त ने आगे बताया कि इसके लगभग 10-12 दिन बाद ग्राम बेलौड़ी स्थित एक लॉन से सीसीटीवी कैमरा चोरी किया गया तथा खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर रखा टीवी एवं एसी भी ले गए थे। चोरी के सामान को बेचने से प्राप्त रुपये से वे लोग राजदरी, चुनार एवं मुंबई घूमने गए तथा होटल, खानपान एवं अन्य खर्चों में रुपये खर्च किए।
बंटवारे के बाद उसके हिस्से में मिले रुपये में से ₹6,820/- शेष बचे थे, जो उसके कब्जे से बरामद हुए।बरामद सीसीटीवी कैमरे के संबंध में अभियुक्त ने बताया कि इसे ग्राम बेलौड़ी स्थित लॉन से चोरी किया गया था। उसने बरामद औजारों का प्रयोग भी चोरी की घटनाओं में करना बताया। अभियुक्त के अनुसार, उसके साथियों की गिरफ्तारी होने पर चोरी के सामान की बिक्री के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सकती है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर दोनों अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए शेष सामान की बरामदगी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. भोनू राजभर पुत्र शिवकुमार राजभर, निवासी ग्राम बरियासनपुर, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
1. चोरी का एक सीसीटीवी कैमरा, जिस पर CP PLUS अंकित है।
2. ₹6,820/- नकद।
3. चोरी में प्रयुक्त एक लोहे की मुड़ी हुई रॉड।
4. एक तार मोड़ने का औजार।
5. एक मैकेनिक पाना।
6. तीन आरी ब्लेड।
7. एक पेचकस रॉड।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
1. मु0अ0सं0 185/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 200/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 श्वेतांशु पाण्डेय, चौकी प्रभारी परमपुर, थाना जंसा।
3. उ0नि0 कृष्ण मुरारी चौरसिया, थाना जंसा।
4. उ0नि0 आयुष कुमार ओझा, थाना जंसा।
5. उ0नि0 आदित्य सेन सिंह, चौकी प्रभारी रामेश्वर, थाना जंसा।
6. उ0नि0 अजय कुमार, थाना जंसा।
7. हे0का0 दिनेश कुमार यादव, थाना जंसा।
8. का0 कमलेश कुमार, थाना जंसा।










Users Today : 51
Users This Year : 29099
Total Users : 41692
Views Today : 91
Total views : 80483