सोनभद्र की मारकुंडी घाटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 14 हजार लीटर डीजल लदा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटते ही बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर बहने लगा, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सबसे हैरान करने वाली तस्वीरें तब सामने आईं, जब डीजल भरने के लिए कई लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
चोपन थाना क्षेत्र की डीजल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
बताया गया कि टैंकर में करीब 14 हजार लीटर डीजल लदा था, जो मुगलसराय से उड़ीसा ले जाया जा रहा था। टैंकर पलटने के बाद डीजल सड़क पर बहने लगा तो मौके पर अफरा तफरी मच गई। डीजल बहता देख कई वाहन चालक और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बाल्टी व डिब्बों में डीजल भरते नजर आए।
सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही डीजल भर रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए।सड़क पर फैले डीजल से आग लगने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया।पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके की स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कराया।
हादसे में टैंकर चालक पवन कुमार को मामूली चोटें आईं। चालक के मुताबिक अचानक ब्रेक फेल होने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के बाद मारकुंडी घाटी में करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।फिलहाल पुलिस और दमकल टीम मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।










Users Today : 53
Users This Year : 29101
Total Users : 41694
Views Today : 94
Total views : 80486