गाजीपुर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले नेटवर्क का साइबर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए गुरुवार दोपहर 2 बजे सोहन राम, सूर्य प्रकाश और फैजल खान को गिरफ्तार किया। ये तीनों गाजीपुर के हैं। आरोपी करीब दो साल में 20 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी के विज्ञापन डालते थे। संपर्क करने पर गाजीपुर के कॉल सेंटर से फोन कर रजिस्ट्रेशन, वीजा और ऑफर लेटर के नाम पर पैसे लेते थे। जांच में फर्जी फ्लाइट टिकट भी मिले हैं।
ठगी के पैसे सीधे आरोपियों के खातों में नहीं मंगाए जाते थे। इसके लिए मुंबई में मजदूरों के बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) इस्तेमाल होते थे। पीड़ितों से इन खातों में पैसे मंगाकर गाजीपुर के नेटवर्क तक पहुंचाए जाते थे। मुख्य आरोपी सोहन राम मुंबई में भी नेटवर्क चलाता था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.54 लाख रुपए नकद, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, एक दर्जन एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और दो गाड़ियां बरामद की हैं। कॉल सेंटर में कुछ युवतियों के भी शामिल होने की बात सामने आई है, जिनसे पूछताछ चल रही है।










Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504