पांच दिन बाद भी जल निगम की टूटी पाइप की नहीं हुई मरम्मत जाम और पेयजल संकट गहराया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण जल निगम की पाइप बीते पांच दिनों से टूटी पड़ी है। जिससे पेयजल समस्या से सकलडीहा तेन्दुईपुर नागेपुर सहित आधा दर्जन गांव के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे है।

इसके बाद भी विभागीय अधिकारी कोरमपूर्ति कर रहे है। समस्या का समाधान नही होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है। वही जाम की समस्या से सुबह से शाम लोग परेशान है।

जल जीवन मिशन के तहत सकलडीहा,नागेपुर,ईटवा,तेन्दुई,ताजपुर,बलारपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग नियमित पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। बीते पांच दिनों पूर्व सकलडीहा सघन तिराहा पर हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगई है।

जिससे सुबह से लेकर शाम तक हजारों उपभोक्ता पेयजल की संकट से जूझ रहे है। जिसकी शिकायत जल निगम और पीडबल्यूडी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी एक दूसरे पर टाल मटोल कर रहे है। जिससे सकलडीहा में पेयजल संकट गहरा गया है।

आरोप है टूटी पाइप की मरम्मत नहीं होने पर पर उपभोक्ताओं के घरों में दूषित पानी जा रहा है। कई घरों में पेयजल की संकट बनी हुई है। दुकानदार से लेकर घरों में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीण विभाग को कोस रहा है।

ग्रामीणों ने पेयजल समस्या दूर नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। इस बाबत अवर अभियंता जल निगम अवधेश कुमार पटेल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को बताया गया है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।