चन्दौली सकलडीहा,
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, सादगी और राष्ट्रसेवा के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर किसान नेता पिंटू पाल ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
पिंटू पाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और जनसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश के जवानों और किसानों के सम्मान को नई पहचान दी। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल याद ही न करें, बल्कि समाज और राष्ट्रहित में उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों तथा सम्मान की लड़ाई लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से लगातार जारी रहेगी। गांधी जी का सत्य और शास्त्री जी की सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा— “सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और किसान-मजदूर के सम्मान का संकल्प ही महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।”







