गोवध निवारण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर, 29 सितंबर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं पशु तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुनार पुलिस को सफलता मिली है।

मुकदमा अपराध संख्या 600/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा 325, 61(2) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित मामले में वांछित चल रहे सूरज साहू उर्फ लाला पुत्र बृजमोहन निवासी महुवरिया थाना बहरी जनपद सीधी मध्यप्रदेश को उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस दल के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर 29 सितंबर को गिरफ्तार किया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के माध्यम से कारागार भेजा गया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।