धनंजय सिंह के पक्ष में हाईकोर्ट के फैसले की उम्मीद! समर्थकों में खुशी की लहर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, जौनपुर कोर्ट से मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में चल रही कानूनी प्रक्रिया में फैसला धनंजय सिंह के पक्ष में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस संभावित फैसले की खबर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल बताया जा रहा है। हालांकि, हाईकोर्ट की ओर से आधिकारिक आदेश आने तक फैसले को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

इसी बीच मल्हनी विधानसभा सीट से धनंजय सिंह के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार राजनीतिक स्तर पर भाजपा गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात और संपर्क का सिलसिला जारी है।

मल्हनी की सियासत में बढ़ी हलचल—अब सबकी नजर हाईकोर्ट के फैसले और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।