राज्यसभा सांसद ने कुपोषित बच्चों को खिलाया पौष्टिक आहार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बबुरी (चंदौली)

कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई और उन्हें फल की टोकरी भेंट की।

वहीं, बच्चों को अपने हाथों से अन्न खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर जोर दिया।

साधना सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। मां को पौष्टिक आहार मिलने से उसके साथ बच्चे का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

बच्चों के शुरुआती जीवन में उचित पोषण उनके शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में ऐसे कार्यक्रमों की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्में पारंपरिक तरीके से संपन्न कराई गईं। गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी भेंट कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई, जबकि बच्चों को अन्न खिलाकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।