दिनांक 29.09.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, गश्त, भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर मोहनपुर वीरापट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास से मु0अ0सं0 0391/2026, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कमलेश उर्फ कल्लू पुत्र श्यामनाथ, निवासी ग्राम वार, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण :
दिनांक 28.09.2026 को नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती किए जाने के संबंध में उसके परिजन द्वारा थाना बड़ागाँव पर लिखित सूचना दी गई। सूचना के अनुसार अभियुक्त कमलेश, जो पीड़िता के घर पर पिछले कुछ दिनों से पेंट का कार्य कर रहा था, द्वारा नाबालिग बालिका के साथ गलत कृत्य किया गया तथा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त सूचना के आधार पर थाना बड़ागाँव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसके क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
कमलेश उर्फ कल्लू पुत्र श्यामनाथ, निवासी ग्राम वार, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग :
मु0अ0सं0 0391/2026, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
व0उ0नि0 कौशलेन्दर धर दूबे, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 कृष्ण कुमार वर्मा, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 नीरज राय, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।







