विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय रोग विभाग, IMS-BHU में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय रोग विभाग, चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS), काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी द्वारा दिनांक 29 सितंबर 2026 को विश्व हृदय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में विभाग के समस्त शिक्षकगण, रेजिडेंट चिकित्सक, टेक्निकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, अनुभाग अधिकारी एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में हृदय रोगों की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, धूम्रपान एवं तंबाकू से परहेज, रक्तचाप एवं मधुमेह की नियमित जाँच तथा तनाव नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकगण, रेजिडेंट चिकित्सक, टेक्निकल स्टाफ, नर्सिंग अधिकारी एवं कर्मचारी, अनुभाग अधिकारी तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए और “स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

हृदय रोग विभाग, IMS-BHU द्वारा इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोकथाम, समय पर जाँच एवं समय पर उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर तथा हृदय रोगों से जुड़े जोखिम कारकों की समय रहते पहचान कर हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर विभाग की ओर से आमजन से अपील की गई कि वे अपने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, नियमित स्वास्थ्य जाँच कराएं तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाएं। हृदय को स्वस्थ रखना केवल व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

हृदय रोग विभाग
चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS)
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी
बिभागा अध्यक्ष
डॉ. विकास अग्रवाल

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।