अखिलेश की कुंडली में राजयोग नहीं, 2027 का चुनाव भूल जाएं: सांसद रवि किशन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर, 25 सितंबर

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रथयात्रा और ‘वोट के बुलडोजर से भाजपा खत्म करने’ वाले बयान पर गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने पलटवार किया है।

गोरखपुर में एक डिजिटल प्लेटफॉर्म को दिए इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा – “सपना देखना जरूरी है, मैं भी सपना देखता हूँ और अखिलेश भी देख रहे हैं, लेकिन ज्योतिषियों-पंडितों ने उनकी कुंडली देखी है, उसमें अभी कई साल तक राजयोग नहीं है। उन्हें 2027 का चुनाव भूल जाना चाहिए।”

रथयात्रा पर तंज –

रवि किशन ने कहा कि रथयात्रा के लिए अखिलेश को साधुवाद है। इसी बहाने वह पूरे प्रदेश में मोदी-योगी सरकार के विकास कार्य देख लेंगे। उन्हें अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर, विंध्याचल कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, स्कूलों के जीर्णोद्धार और गोरखपुर में बने नए कल्याण मंडपम को भी देखना चाहिए।

सपा के ‘अंधेरे’ वाले राज पर वार –

सपा शासन पर हमला बोलते हुए सांसद ने कहा कि जब अखिलेश को सत्ता मिली थी तो उन्होंने कुछ नहीं किया। सपा ने यूपी को जिस अंधेरे में धकेला था, जनता अब वहां वापस नहीं जाना चाहती। यूपी की जनता दोबारा माफिया-गुंडों का राज नहीं आने देगी।

उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव की राजनीतिक कुंडली ज्योतिषी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता लिखेगी।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई