गहमर ( गाजीपुर ) थाना क्षेत्र के बारा गांव में सोमवार रात एक सड़क हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नेशनल हाईवे 124-C पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

यह हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह से टूट गया और ड्राइवर काफी देर तक उसमें फंसा रहा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि ट्रेलर बिहार की ओर जा रहा था। बारा गांव में नई आबादी के पास उसने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मारी और मौके से भाग निकला। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में ऑटो ड्राइवर गुफरान खान (50) गंभीर रूप से घायल हो गया।

वह बारा मछली पट्टी के रहने वाले थे स्थानीय लोगो की मदद उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिय, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बारा चौकी प्रभारी इंदु कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और सड़क से टूटे हुए ऑटो को हटवाया ।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में शोक छा गया। परिजन अस्पताल और घटना स्थल पहुंच गये। पुलिस हादसे की परिस्थिति की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ले रही है। गहमर थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि बारा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई