पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने परखी सर्किल सारनाथ के थानों की पुलिसिंग, 06 उत्कृष्ट रिक्रूट आरक्षियों को किया पुरस्कृत।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 22.09.2026 को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा थाना सारनाथ का निरीक्षण कर सर्किल सारनाथ के अंतर्गत आने वाले थानों की पुलिसिंग, लंबित एवं कालबाधित विवेचनाओं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई।

उन्होंने प्रत्येक विवेचना में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन, प्रभावी पर्यवेक्षण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण, प्रभावी जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर एवं तकनीकी पुलिसिंग को और सुदृढ़ करने के साथ थाना गोद लेने की पहल के तहत नियमित पर्यवेक्षण पर विशेष जोर दिया।

मिशन शक्ति केन्द्र की महिला पुलिसकर्मियों को विद्यालयों, हॉस्टल एवं कोचिंग संस्थानों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाने, सीसीटीवी व्यवस्था की जांच करने तथा महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

सुगम यातायात के लिए अतिक्रमण एवं जाम के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, नियमित स्थलीय निरीक्षण तथा पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए बेहतर मेस, स्वच्छता, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस दौरान पुलिस आयुक्त ने नए रिक्रूट आरक्षियों से साइबर, नए कानून, सीसीटीएनएस एवं फॉरेंसिक सहित विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तरी की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना चोलापुर, चौबेपुर एवं सारनाथ के 06 रिक्रूट आरक्षियों को ₹500-500 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन लिपि नगायच सहित सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई