दिनांक 25.08.2026 को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर करवल बस्ती, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी में कार्रवाई करते हुए
अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व0 धर्मराज, निवासी ग्राम करवल बस्ती, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 38 वर्ष को शराब बनाने वाले उपकरणों एवं 02 अदद प्लास्टिक पिपियों में कुल 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध शराब बनाने की भट्ठी, 01 अदद प्लास्टिक पाइप लगा टीन, 02 अदद खाली काँच की बोतल, 01 अदद एल्यूमीनियम की पतीली एवं 01 अदद चुआनी बरामद की गई। साथ ही मौके पर लगभग 500 लीटर अवैध कच्ची शराब के लहन को नष्ट किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
संजय कुमार पुत्र स्व0 धर्मराज, निवासी ग्राम करवल बस्ती, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 38 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 0270/2026, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी एवं नष्ट किए गए लहन का विवरण
1. 02 अदद प्लास्टिक पिपियों में कुल 20 लीटर अवैध देशी शराब।
2. 01 अदद अवैध शराब बनाने की भट्ठी।
3. 01 अदद प्लास्टिक पाइप लगा टीन।
4. 02 अदद खाली काँच की बोतल।
5. 01 अदद एल्यूमीनियम की पतीली।
6. 01 अदद चुआनी।
7. मौके पर लगभग 500 लीटर अवैध कच्ची शराब का लहन नष्ट किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना फूलपुर पुलिस टीम :
1. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह —थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव — थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
3. हे0का0 दिवाकर गुप्ता — थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
4. रि0का0 ज्ञानू सिंह — थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
5. रि0म0का0 विनिता दूबे — थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
6. रि0म0का0 शालिनी भारतीय — थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।







