दिनांक 16.08.2026 को शाम करीब 06:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि आवेदक रामनारायण गुप्ता का नेवादा, सुंदरपुर मोड़ के पास लैपटॉप सहित बैग गायब हो गया है । सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी सुन्दरपुर आदित्य मिश्रा मय हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा सीसीटीवी कैमरों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए
लगभग 02 घंटे के अंदर लैपटॉप सहित बैग बरामद कर लिया गया । बरामद सामान को आवेदक रामनारायणगुप्ता को सुपुर्द कर दिया गया । सामान की सकुशल बरामदगी पर आवेदक द्वारा वाराणसी पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया ।







