उत्तर प्रदेश सरकार ने एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। प्रतिबंध के दायरे में एनालॉग पनीर, क्रीम, घी, छेना और खोया समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं।
जांच में डेयरी उत्पादों में रिफाइंड तेल, अलग-अलग फैट, सोया उत्पाद और कुछ हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल के मामले सामने आए हैं। सरकार के निर्देश के मुताबिक ऐसे उत्पाद मिलने पर उन्हें नष्ट कराया जाएगा और नियम तोड़ने वाली इकाइयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हालिया कार्रवाई में यूपी में 7,686 किलो संदिग्ध/मिलावटी पनीर नष्ट, 2,131 किलो जब्त और छह मामलों में FIR दर्ज की गई है।







