बारा ( ग़ाज़ीपुर )
न्याय पंचायत स्थित सभी गांवों के मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आसपास के गांवों बारा ,कुतुबपुर, मांगरखाई, रोईनी दलपतपुर भतौरा,और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने बेलपत्र, पुष्प, धतूरा सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। कई भक्तों ने विधि-विधान से हवन-पूजन भी संपन्न किया।
भक्तों ने भगवान शंकर से अपने और परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की। दर्शन-पूजन करने वालों में अशोक कुमार गुप्ता, महेशानंद श्रीवास्तव , जयराम गुप्ता आशीष श्रीवास्तव, रवि कुमार गौतम, पूजा और आकांक्षा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। उनमें भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
इससे पहले सावन के दूसरे सोमवार को भी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं। भक्तों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। मंदिर परिसर में पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे, और श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की स्थानीय लोगों के अनुसार,
सावन माह में शिवालयों, मंदिरों में प्रत्येक सोमवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जाती है। दूसरे और तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी से बारा न्याय पंचायत क्षेत्र में पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।











Users Today : 15
Users This Year : 24704
Total Users : 37297
Views Today : 78
Total views : 73409